प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली





उतराखंड के विकास के लिये करेंगे काम- महेंद्र भट्ट
नई दिल्ली/ देहरादून। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई । शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
आपको बता दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी है। वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

18 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

39 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

50 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

56 minutes ago