Subscribe for notification

Rudraprayag : इगास पर्व पर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर सीएम ने बांटा दर्द | HNN 24×7

Rudraprayag news :  पारंपरिक पर्व इगास (बग्वाल) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। सीएम धामी ने उनके साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई पीड़ित अपनी व्यथा बताते हुए भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता राशि और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा
 

इगास पर्व के अवसर पर सीएम धामी ने स्थानीय जनता के साथ पारंपरिक व्यंजन का आनंद भी लिया और बच्चों के साथ दीप जलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा है। हमें अपने इन लोकपर्वों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।” सीएम की यह पहल आपदा प्रभावितों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके बीच आना और उनकी समस्याओं को सुनना, उनके दुख में बड़ी सांत्वना है।

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

3 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

4 hours ago