उत्तराखंड में अचानक करवट लेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने वाला है। अक्टूबर में जहां सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, वहीं तापमान ज्यादातर स्थानों पर सामान्य से ऊपर बना रहा। बागेश्वर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में वर्षा अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की कम गतिविधियों से ठंड में देरी हुई है, लेकिन अब आने वाले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पलट सकता है। पर्वतीय इलाकों से लेकर तराई क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट के आसार हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती है।

 
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, अक्टूबर में उत्तराखंड में औसतन 41.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 31 मिमी से लगभग 35 प्रतिशत अधिक है। जिलावार आंकड़ों में बागेश्वर में सर्वाधिक 69.7 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 242 प्रतिशत ज्यादा रही, जबकि रुद्रप्रयाग में 212 प्रतिशत, चमोली में 161 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 70 प्रतिशत और टिहरी गढ़वाल में भी 65 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, नैनीताल में आठ प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 11 प्रतिशत और उत्तरकाशी में 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। अक्टूबर के पहले दो हफ्तों के बाद लगातार साफ मौसम और बढ़े हुए तापमान के कारण ठंड का असर कम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना जताई है, जबकि तीन नवंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

11 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago