Rudraprayag news : पारंपरिक पर्व इगास (बग्वाल) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। सीएम धामी ने उनके साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई पीड़ित अपनी व्यथा बताते हुए भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता राशि और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा
इगास पर्व के अवसर पर सीएम धामी ने स्थानीय जनता के साथ पारंपरिक व्यंजन का आनंद भी लिया और बच्चों के साथ दीप जलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा है। हमें अपने इन लोकपर्वों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।” सीएम की यह पहल आपदा प्रभावितों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके बीच आना और उनकी समस्याओं को सुनना, उनके दुख में बड़ी सांत्वना है।
सिमरन बिंजोला
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…