देहरादून। दिल्ली प्रेस की कृषि पत्रिका फार्म एन फूड द्वारा आयोजित फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स–2026 (उत्तराखंड) का भव्य आयोजन आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि संस्थानों तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, जलवायु अनुकूल खेती, बागवानी तथा किसानों की आय बढ़ाने के सफल प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।
समारोह के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और ग्रामीण विकास को एक-दूसरे का पूरक मानते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में सेब उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और किसान इससे बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। मंत्री ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, मूल्य संवर्धन एवं कृषि आधारित उद्यमों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
फार्म एन फूड पत्रिका ने भविष्य में भी किसानों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं तथा कृषि उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र की प्रेरक कहानियों को देशभर तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से 200 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया तथा लगभग 25 प्रगतिशील किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय कृषि सम्मान से सम्मानित किया गया।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…