जनपद उत्तरकाशी ; आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को दोपहर के समय उत्तरकाशी के हर्षिल की खीर गाड़ में अचानक हवा की स्पीड में जलस्तर बढ़ गया ।
जिसमे पत्थर मलमा इतनी तीव्रता से आया कि कस्बे के कई मकान पत्तों जैसे ढह गये ।
स्थानीय ग्रामीणों ने सीटी बजा कर सामने के कस्बे को सुरक्षित रहने के लिए सचेत भी किया परन्तु पानी इतना तेज था कि सेकेंड में सब तबाह हो गया । अभी तक नुकसान का कोई आंकड़ा नहीं मिला ।स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 50 लोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है ।एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं।
SP उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल घटनास्थल पर पहुँचने वाली है ।वहीं मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुःख जताया व सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में होने की बात की।
इस प्रकार का मंजर कुछ दिन पहले हिमांचल में देखने को मिला ,लेकिन अब उत्तराखंड में भी यह घटना घटने से लोग भयभीत है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है ।
इस घटना में कई होटल,मकान जो गदेरे से काफी दूर भी है वो भी ढह गये है ।
उत्तराखंड हलचल परिवार सबकी रक्षा हेतु प्रार्थना करता है ।
Post Views: 21
Post navigation
Udham Singh Nagar: मां के कारण दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल, जानिये…
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक देहरादून द्वारा उत्तराखंड में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं व्हाइट कार्ड धारकों के लिए…
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड आवास एवं विकास…
नैनीताल पुलिस ने पूरे जिले में किया अलर्ट जारी, आईजी ने खुद संभाली कमान; जानें…
हरिद्वार: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी के खिलाफ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी…