दुःखद ब्रेकिंग : उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढ़ने से धराली कस्बे में भयंकर तबाही ,कई मकान ढहे । – myuttarakhandnews.com

जनपद उत्तरकाशी ; आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को दोपहर के समय  उत्तरकाशी के हर्षिल की खीर गाड़ में अचानक हवा की स्पीड में  जलस्तर  बढ़ गया ।
जिसमे पत्थर मलमा इतनी तीव्रता से आया कि कस्बे के कई मकान पत्तों जैसे ढह गये ।
स्थानीय ग्रामीणों ने सीटी बजा कर सामने के कस्बे को सुरक्षित रहने के लिए सचेत भी किया परन्तु पानी इतना तेज था कि सेकेंड में सब तबाह हो गया । अभी तक नुकसान का कोई आंकड़ा नहीं मिला ।स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 50 लोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है ।एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं।
SP उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल घटनास्थल पर पहुँचने वाली है ।वहीं मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुःख जताया व सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में होने की बात की।



इस प्रकार का मंजर कुछ दिन पहले  हिमांचल में देखने को मिला ,लेकिन अब उत्तराखंड में भी यह घटना घटने से लोग भयभीत है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है ।
इस घटना में कई होटल,मकान जो गदेरे से काफी दूर भी है वो भी ढह गये है ।
उत्तराखंड हलचल परिवार सबकी रक्षा हेतु प्रार्थना करता है ।

Post Views: 21

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

21 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

30 minutes ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

7 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

8 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

10 hours ago