दुःखद ब्रेकिंग :केदारनाथ में आर्यन कम्पनी का चॉपर क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत का अंदेशा – myuttarakhandnews.com

जनपद रुद्रप्रयाग : केदारनाथ से दुःखद खबर सामने आरही है जहाँ आर्यन कम्पनी का चॉपर क्रैश हो गया, पायलट समेत सात लोगों की मौत की खबर है ।जैसे कि विदित है कि उत्तराखंड में मौसम खराब चल रहा है ऐसे में बादलों के बीच पायलट का उड़ान भरने का डिसिजन गलत साबित हुआ ।लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया था ।मृतकों में पायलट समेत 23 माह की बालिका भी शामिल हो सकती है ।
पायलट राजवीर बताये जा रहे है , पायलट को पहले से ही खराब मौसम का अंदाजा था ,हेलीकॉप्टर के पीछे ही दूसरा हेलीकॉप्टर भी था जिसके पायलट ने तय किया कि बादलों के नीचे से ही फ्लाई करेंगे।
जबकि राजवीर ने बादलों के ऊपर से घाटी पार करने की कोशिश की।
दोनों हेलीकॉप्टर में महज 30 सेकेंड का फासला था। इसके पीछे भी एक और हेलीकॉप्टर था।यह दुखद हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण का बताया जा रहा है ।बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।

उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है ।हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्ति1.राजवीर-पायलट2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ3.विनोद4.तृष्टि सिंह5.राजकुमार6.श्रद्धा7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

Post Views: 43

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

40 minutes ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

46 minutes ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

52 minutes ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

1 hour ago