दुःखद ब्रेकिंग :केदारनाथ में आर्यन कम्पनी का चॉपर क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

जनपद रुद्रप्रयाग : केदारनाथ से दुःखद खबर सामने आरही है जहाँ आर्यन कम्पनी का चॉपर क्रैश हो गया, पायलट समेत सात लोगों की मौत की खबर है ।जैसे कि विदित है कि उत्तराखंड में मौसम खराब चल रहा है ऐसे में बादलों के बीच पायलट का उड़ान भरने का डिसिजन गलत साबित हुआ ।लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया था ।मृतकों में पायलट समेत 23 माह की बालिका भी शामिल है।पायलट राजवीर बताये जा रहे है , पायलट को पहले से ही खराब मौसम का अंदाजा था ,हेलीकॉप्टर के पीछे ही दूसरा हेलीकॉप्टर भी था जिसके पायलट ने तय किया कि बादलों के नीचे से ही फ्लाई करेंगे।
जबकि राजवीर ने बादलों के ऊपर से घाटी पार करने की कोशिश की।
दोनों हेलीकॉप्टर में महज 30 सेकेंड का फासला था। इसके पीछे भी एक और हेलीकॉप्टर था।यह दुखद हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण का बताया जा रहा है ।बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।
उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है ।हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्ति1.राजवीर-पायलट2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ3.विनोद4.तृष्टि सिंह5.राजकुमार6.श्रद्धा7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

9 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

18 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

30 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

50 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

56 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

59 minutes ago