अल्मोड़ा:-03अप्रैल 2025 को रोडवेज बस से पुलिस की शारीरिक परीक्षा देने देहरादून जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी ।
बताया जा रहा है कि युवक ने उल्टी करने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला था पहाड़ियों पर अचानक ब्रेक लगने के कारण उसके सिर का पिछला हिस्सा कांच से टक्करा गया व कांच के टुकड़े उसके मस्तिष्क में गहरे तक घुस गये ।आनफान में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम रोहित सिंह रावत बताया जा रहा बीते गुरुवार को वह पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा देने के लिए देहरादून जाने वाली रोडवेज बस यूके 07 पीए 4243 में बैठा ।तीन बजे के करीब बस खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पहुंची तो उसे उल्टी महसूस होने लगी ,जब रोहित उल्टी करने लगा तभी यह हादशा हो गया ।रोहित अल्मोड़ा जिले के सराईंखेत के मटखानी गांव (स्याल्दे ब्लॉक) दान सिंह रावत का पुत्र था । रोहित रानीखेत महाविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, व उसने चिलियानौला में एक किराए में कमरा लिया था ।जहां वह दिनरात प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…