दिल्ली : उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना जी के दिल्ली में इलाज के दौरान निधन की दुःखद खबर सामने आरही है ।केवल खुराना वर्तमान में आईजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात थे व लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।काफी समय से उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था , जहाँ बीती रात (23फरवरी 2025) दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया ।।
2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी थे , उनके निधन से बदायूं में भी शोक की लहर है ।सूत्रों अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 24 फरवरी 2025 की शाम 4 बजे हरिद्वार में किया जाएगा ।
पुलिस महकमे के IPS अधिकारी IG केवल खुराना को महकमें के लिए लिये गये कई बड़े फैसलों के लिए भी जाना जाता है ।
खुराना SSP देहरादून के पद पर भी रहे, डायरेक्टर ट्रैफिक के पद पर रहते उनके द्वारा लिये गये निर्णयों की आज भी प्रशंसा होती है ।कमांडेंट जनरल, होमगार्ड के पद रहते भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये थे ।
निजी कारणों से IPS केवल खुराना के निवेदन पर सरकार व शासन ने कुछ दिन पूर्व उनसे होमगार्ड का चार्ज हटा दिया था, व प्रदेश के सीनियर मोस्ट IPS अधिकारी ADG पी.वी. के प्रसाद को उनके बदले महासमादेष्टा / कमांडेंट जनरल होमगार्ड का प्रभार दे दिया था।
Post Views: 17
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…