सल्ट बस हादसाः थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा लाइन हाजिर, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
देहरादून। सल्ट बस हादसे में कार्रवाई की आंच अब पुलिस तक पहुंच गई है। मामले में गुरुवार को सल्ट के थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। उधर, सड़क सुरक्षा समिति, हादसे की रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है।
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सल्ट थानाध्यक्ष व जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां के हल्का दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं बस पौड़ी जनपद की गौलीखाल चौकी क्षेत्र से हादसा स्थल तक पहुंची थी। ऐसे में गौलीखाल चौकी के दो बीट पुलिस कर्मचारी भी सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने हादसे को लेकर पौड़ी व अल्मोड़ा के कप्तानों से रिपोर्ट मांगी थी। हादसे की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यालय से कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों ने उक्त कार्रवाई की।
सल्ट ब्लॉक के कुपी में गत चार नवंबर को एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के अन्य घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। बाद में इन घायलों में से से दो ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गई थी। मामले में शासन ने हादसे के दिन ही परिवहन विभाग के दो अफसरों पर कार्रवाई की थी।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…