Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/रुड़की: उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। रुड़की में बारातियों से भरी महिंद्रा स्कोर्पियो (Mahindra Scorpio) कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। रात में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी बाराती मेरठ के रहने वाले हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बारात में रुड़की आ रहे थे। मंगलौर क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कार्पियो कार के डिवाइडर से टकराने से दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी लोग मेरठ से चंद्रपुरी रूड़की बारात में आ रहे थे। गुरुवार रात इख्तियारपुर दौराला, मेरठ निवासी मनीष पुत्र बृजेश की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल निवासी पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी।अस्पताल में हुई दो लोगों की मौतबारात में शामिल एक गाड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो, जिसमें 10 लोग सवार थे, हादसे का शिकार हो गई। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक ये कार गुड़मंडी मंगलौर के पास पहुंची। वहां अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य आठ लोग घायल थे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मेरठ के रहने वाली थे मृतकबताया जा रहा है कि बारात में अलीपुर निवासी चिराग की स्कॉर्पियो में यह सभी लोग रुड़की बारात में आ रहे थे। मंगलौर के पास चालक चिराग अपना संतुलन खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई। अख्तियारपुर निवासी वंश पुत्र अमित निवासी इख्तियारपुर मेरठ और सुजल (17) निवासी इख्तियारपुर दौराला मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। चालक चिराग और सोनू निवासी कटवी थाना शाहपुर मेरठ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।गंगा स्नान की तैयारी में थे बारातीहादसे की सूचना मिलने पर बारात में आए कई लोग अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे में चार लोगों के मरने और अन्य लोगों के घायल होने की सूचना पर शादी समारोह में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दौराला से कुछ युवा गंगा स्नान के लिए आने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह खबर मिलने पर वे सभी रूड़की के लिए रवाना हो गए।हादसे में घायल मुकुल पुत्र सुदेश निवासी कुटवा कुटवी, थाना शाहपुर, मेरठ के सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया। काशी (30) पुत्र विजय को गंभीर हालत में रुड़की में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके साथ ही तुषार (22) पुत्र सतीश, अमित (22) पुत्र अमरपाल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि दीक्षांत (20) पुत्र जोगिंदर को राज हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।Dehradun Car Accident: देहरादून में 6 दोस्तों की चिताएं जलीं, किसी का बुझा चिराग, किसी के टूटे सपनेबदहवास मिला एक घायलदुर्घटना के बाद घायलों से जानकारी मिली की गाड़ी में एक और व्यक्ति उनके साथ था, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास तलाश की तो कुछ देर बार आदित्य (19) निवासी मेरठ बदहवास हालत में मिला, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…