Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल के रेस्टोरेंट में पैर से धोए जा रहे थे समोसे के आलू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा; मचा हड़कंप – Uttarakhand

Potatoes in samosas were being washed with feet in a restaurant in Nainital, Food Safety Department raided; uproar ensuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी : हल्द्वानी में समोसे तैयार करने से पहले उसके लिए आलू पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जय मां सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पूछताछ में रेस्टोरेंट मालिक ने वीडियो उसके यहां का ही होने की पुष्टि की। इसके बाद दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इतने दिन रेस्टोरेंट नहीं खोला जा सकेगा।एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें वहां काम करने वाला एक कारीगर आलू उबालने से पहले बड़े भगोने में भरे आलू की मिट्टी पैर से साफ करता दिख रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर यह होता देखकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार के साथ सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सोमवार को छापे के दौरान भी वहां काफी गंदगी पाई गई। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग ने अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में कार्य करना माना।पुष्टि के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। इसका वाद भी एडीएम कोर्ट में दायर किया जाएगा। साथ ही समोसे के निर्माण में प्रयुक्त हो रही मैदा तथा गरम मसाले के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया है। बता दें कि यह दुकान समोसे के लिए काफी मशहूर है।बिरयानी की दुकान में भी मिले थे कीड़ेनैनीताल के मल्लीताल बाजार में बीती 23 दिसंबर को छापे के दौरान अल्ताफ हैदराबादी बिरयानी की दुकान में खाद्य पदार्थ के पास कीड़े रेंगते हुए मिले थे। यह छापा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व प्रशासन की टीम ने मारा था। ताकि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार करने पर रोक लगाई जा सके।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago