देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धामी कैबिनेट के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए अहम कदम बताया।
उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड में जनकल्याण और विकास के संकल्प को और मजबूती मिली है। सतपाल महाराज ने भीमताल से राम सिंह कैड़ा, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक, राजपुर रोड (देहरादून) से खजान दास और रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए मंत्री लोकहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगे और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा और ऊंचाई देगा। साथ ही उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…