देहरादून-: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए भुगतान के अनुभव को आसान और बेहतर बनाती है।गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज़ के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है। इसके ज़रिए ग्राहक किसी भी चीज़ की ख़रीदारी पर स्टार्स अर्जित कर सकते हैं और भुगतान के वक्त उन्हें रिडीम करके तुरंत फ़ायदा उठा सकते हैं। ग्राहक अपने रोज़मर्रा के ख़र्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में साल में 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं, वहीं हर बार ₹500 ख़र्च करने पर उन्हें 8 स्टार्स पाने का मौका मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किराना सामानों की खरीदारी, बिल के भुगतान, ट्रैवल बुकिंग, उपयोगी सेवाओं के बिल के भुगतान, शॉपिंग और ऑनलाइन तथा आउटलेट्स पर जाकर कई अन्य श्रेणियों में खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, पैसों के लेन-देन को आसान बनाने के लिए ग्राहक अपने आख़िरी बकाया बिल को आसान ईएमआई में भी बदल सकते हैं।रोजमर्रा के भुगतान अनुभव को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर तरह की डिजिटल सुविधा एक की जगह उपलब्ध कराता है। अब आप गूगल पे ऐप के अंदर ही आसानी से कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं, रिवॉर्ड्स पा सकते हैं और अपना अकाउंट आसानी से संभाल सकते हैं।यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध है, ताकि कार्डधारक अपनी पसंद का नेटवर्क चुन सकें। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से जोड़कर देशभर के लाखों दुकानदारों को सीधे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज़ किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को लाखों मर्चेंट आउटलेट पर ‘टैप-टू-पे’ की सुविधा मिलती है।इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सलिला पांडे ने कहा, “एसबीआई कार्ड में हम ग्राहकों को ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, जो उनके लिए लेनदेन को ज़्यादा आसान, सुगम एवं अधिक उपयोगी बनाए। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड का लॉन्च इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। सुविधा, बेहतरीन रिवॉर्ड, आसान इस्तेमाल और सुरक्षा का यह खास मेल भारत में रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को नया रूप देगा। जैसे-जैसे भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे और भी नए और ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट्स पेश करने के संकल्प पर कायम है, जो लंबे समय तक उनके लिए फायदेमंद साबित हो।”गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर, शरथ बुलुसु ने कहा, “गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड के ज़रिए हम भारत में क्रेडिट के अनुभव को नया रूप दे रहे हैं, ताकि इसे रोज़मर्रा के यूपीआई पेमेंट की तरह ही हर जगह और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क उपलब्ध है जो फाइनेंशियल सुविधाओं को हर किसी के लिए आसान बना देता है। इस कार्ड के लिए आवेदन करना और पैसे चुकाना बेहद आसान है जिसमें तुरंत रिवॉर्ड पाने की सुविधा मिलती है, जिससे लाखों लोगों के लिए अपने रोज़ के खर्चों को अच्छे से संभालना आसान हो जाता है।” गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड की खास बातें:गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के खास फ़ायदे देता है। इसमें कार्डधारकों को ₹1000 के मूल्य का वेलकम गिफ़्ट मिलता है। ग्राहक हर महीने के अपने बिलिंग साइकल में अगर ₹15,000 खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 4 स्टार तक प्राप्त होंगे और अगर ₹30,000 से ज़्यादा खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 8 स्टार तक प्राप्त होंगे। इस तरह वे अपने रिवॉर्ड को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं। कार्ड लेने और हर साल उसे रिन्यू कराने का शुल्क ₹499 है, जिस पर लागू टैक्स अलग से लिया जाएगा। अगर आप साल में ₹1,00,000 खर्च करते हैं, तो इस को-ब्रांडेड कार्ड को हर साल रिन्यू कराने पर लगने वाला शुल्क का भी माफ हो जाता है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…