थराली (चमोली)- 07 अक्टूबर 2024
जनपद चमोली के सुनला में जल जीवन मिशन और जिला योजना में पेयजल घोटाला का लगा आरोप, 1375.10 मीटर पाइप लाइन डकार गया जल संस्थान ये आरोप लगाये है क्षेत्र के आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल वनवासी ने ।वनवासी ने जिलाधिकारी चमोली को भेजे शिकायती पत्र में दावा किया है ” ग्राम सुनला में जल निगम के जेई हेमंत कुमार ने 4025 मीटर पाइप लाइन की एमबी बनाकर भुगतान लिया है जबकि जांच में केवल 2649 मीटर पाइप लाइन ही धरातल पर मिली ।वनवासी ने आरोप लगाया कि ये ही पाईप लाइन जिला योजना में भी बनायी दिखायी गयी है । इस परियोजना से भी इसके लिए दो लाख तीस हजार रूपये का भुगतान जिला पंचायत से किया गया है।
उक्त आरोपो के आधार पर गोपाल वनवासी ने आज सोमवार को थाना थराली में जल निगम और जिला पंचायत के जेई के खिलाप तहरीर दी है।
उन्होंनें इन पेयजल योजनाओ में शामिल सभी लोगों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने को कहा है । उनके अनुसार जिला परियोजना के अंतर्गत तो कोई ऐशी लाईन नहीं बिछाई गयी ।
Post Views: 4
Post navigation
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…