Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी स्कूली वैन, 7 बच्चों समेत 9 लोग घायल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक निजी वैन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात स्कूली बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.घटना दोपहर करीब ढाई बजे भिताई गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि वैन भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल के छात्रों को लेकर घर लौट रही थी. अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन खाई में जा समाई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया.हादसे में घायल बच्चों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इसके अलावा वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया है. पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है. घायलों की पहचान विजय सिंह (35 वर्ष), पुत्र दयाल सिंह, और अनिल कुमार (42 वर्ष), पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है. दोनों निवासी भिताई मल्ली गांव के रहने वाले हैं. वैन में सवार बाकी बच्चे मामूली रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि सड़क संकरी और क्षतिग्रस्त थी, जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया. इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वैनों की नियमित जांच हो और खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल की जाए. फिलहाल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…

55 minutes ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

1 hour ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

3 hours ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

3 hours ago