Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। मौसम विभाग देहरादून ने शुक्रवार को रुड़की हरिद्वार के आसपास में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही वर्षा से नाले-नालों के उफान पर आने और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। जिसके चलते डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, नदियों-नालों के किनारे ना जाने की चेतावनी जारी की है।
बागेश्वर में रात से वर्षा हो रही है। एक से 12 तक स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। 17 सड़कों पर मलबा आने से यातायात बंद हैं। बिजली, पानी का संकट बना हुआ है। पिथौरागढ़ में रात से ही भारी वर्षा जारी। पिथौरागढ़ जिले के समस्त विकास खंडों में मौसम को लेकर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुनस्यारी में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय बंद कर दिया गया है। एनएच घाट को भी बंद कर दिया गया है। इससे जिले का अन्य जिलों से संपर्क भंग हो गया है। वहीं नैनीताल में कोहरा छाया हुआ है।
चंपावत में रात से वर्षा हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। रानीखेत व आसपास में मध्यरात्रि के बाद से लगातार वर्षा हो रही है। लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं अल्मोड़ा में रात भर रुक-रुक कर वर्षा होती रही। चार ग्रामीण सड़कें पर मलबा आने से बंद मार्ग बंद हो गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

12 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

19 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

33 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

54 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

2 hours ago