Categories: hindiUttarakhand

मसूरी से धनोल्टी जा रही स्कॉर्पियो खड्ड में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर – Uttarakhand

Scorpio going from Mussoorie to Dhanaulti fell into a ditch, two dead, three seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी। मसूरी से धनोल्टी जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसमें कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। रेस्क्यू टीम देर रात तक मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। थाना मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक स्कार्पियो देहरादून से धनोल्टी जा रही थी, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे।देर रात मसूरी से धनोल्टी जाते हुए। धनोल्टी कैसल रेस्टोरेंट पर रुकने के दौरान पार्क करते समय गाड़ी सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, तीन व्यक्ति घायल हो गए।घायलों को पहुंचाया गया अस्पतालसूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण आसपास के चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर वाहन चालक द्वारा पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क करते समय अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरना बताया।यह विडियो भी देखेंपुलिस देर रात तक घटनास्थल पर जानकारी जुटा रही थी। पुलिस के अनुसार, घटना में टिहरी के कंडीसौड़ निवासी 46 वर्षीय हरपाल सिंह पंवार और 48 वर्षीय दिलीप सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि, टिहरी के ही वीरेंद्र सिंह, दीवान सिंह पंवार और उत्तरकाशी के विजय लाल घायल हैं।घोड़ा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतवहीं काशीपुर में घोड़ा बुग्गी से टकरा कर बाइक सवार ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक की मृत्यु हो गई। मंडी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है।बुधवार की सुबह लगभग छह बजे मोहल्ला कुरेशियान ठाकुरद्वारा निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ बाइक से काशीपुर की एक दुकान पर काम करने जा रहा था। मंडी समिति के सामने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सामने से आ रही घोड़ा बुग्गी से टकरा गई। यूसुफ की मौके पर ही मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंचे यूसुफ के परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव ठाकुरद्वारा ले आए। लेकिन काशीपुर पुलिस ने ठाकुरद्वारा जाकर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया। परिवार में यूसुफ की पत्नी फराह, चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। घर में कोहराम मचा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

5 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

5 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

6 hours ago