उत्तराखंड : आखिर क्यों है चर्चाओं में दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन ! – myuttarakhandnews.com

दिल्ली : नवम्बर माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ या ‘उत्तराखंड सदन’ का उद्धघाटन किया था ।इसका निर्माण लगभग 120 करोड़ की लागत से किया गया है ।ठीक एक महीने बाद पुनः यह उत्तराखंड निवास चर्चाओं में है क्योंकि जो इसकी वर्तमान रेट लिस्ट निकली है उसकी कीमत देखकर आम जनता में यह चर्चा है कि यह उत्तराखंड निवास जो की 120 करोड़ का बना हुआ है वह सिर्फ उच्च वर्ग के अधिकारियों और नेताओं के लिए है ?लोगों का कहना है कि जब दिल्ली में चाणक्यापुरी में उत्तराखंड सदन बना तो लगा कि पहाड़ से जाने वाले आम व्यक्ति को भी इसमें ठहरने का मौका मिलेगा।
बताते चले कि चाणक्यापुरी में उत्तराखंड के दो भवन हैं। इनमें से एक सीएम के नाम पर बुक रहता है । किसी अन्य को कमरा नहीं दिया जाता।कुछ कमरों पर जजों का कब्जा रहता है। कुछ नौकरशाहों के और कुछ मंत्रियों के नाम बुक रहते थे। आम आदमी यहां नदारद था।
13 दिसम्बर 2024 को जब राज्य संपत्ति विभाग ने सकुर्लर जारी किया तो इस नये भवन में भी आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं मिली, राज्यपाल से लेकर नौकरशाहों के लिए सिंगल कमरा एक हजार, डीलक्स 1500 और डबल 2000 रुपये में उपलब्ध है।
निजी यात्रा वाले व्यक्तियों से 1500, 2500 और 3500 वसूला जा रहा है, वहीं अन्य राज्यों के समान पद वालों से 2500, 3750 और 5000 रुपये वसूले जा रहे हैं।
हालांकि जब सोशल मीडिया पर इस बात पर जनता का आक्रोश देखने को मिला ,तब वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बयान जारी किया जिसमें आम जनता के लिए भी कमरें मुहैया करवाने की बात की गई , लेकिन यह आदेश धरातल पर कितना उतरता है यह भी देखना है।
आप भी देखिये लिस्ट

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…

1 hour ago

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…

3 hours ago

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…

3 hours ago

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…

4 hours ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…

4 hours ago

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

6 hours ago