Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अल्मोड़ा–भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
जानकारी के अनुसार बरेली के पीलीभीत क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल कार से कैंची धाम के दर्शन के लिए निकला था. भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. खाई गहरी होने के कारण कार को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए.
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग कार में सवार थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.
इन घायलों में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट, एयरफोर्स पीलीभीत रोड इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र और राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम शामिल हैं. वहीं गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को भी अस्पताल लाया गया था.
सीएचसी भवाली के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों और सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

2 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

24 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

44 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago