*रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, 200 मीटर खाई से शव बरामद*

*रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, 200 मीटर खाई से शव बरामद*
कल दिनाँक 03 जुलाई 2024 को पुलिस चौकी गौचर द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि रुद्रनाथ ट्रेक पर एक ट्रैकर जो नीचे वापस आ रहा था, रास्ते मे पैर फिसलने से खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट गौचर से SI मनमोहन सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त घटनास्थल रोड हेड से लगभग 08 किमी पैदल दूरी पर था। SDRF टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खराब मौसम व दुर्गम रास्ते से पैदल होते हुए घटनास्थल पर पहुँची। उक्त ट्रैकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
*गहरी खाई व घनघोर अंधेरे में शव को निकालना हुआ और भी चुनौतीपूर्ण*
लगभग 200 मीटर की खड़ी चढ़ाई, घनघोरS अंधेरा व वैकल्पिक रास्ता, ट्रैकर के शव को खाई से निकालना आसान नही था, परन्तु SDRF जवानों ने तमाम मुश्किलों को दरकिनार करते हुए उक्त ट्रैकर के शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर तैयार कर पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

28 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

38 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

44 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

50 minutes ago