Categories: hindiUttarakhand

देहरादून के सहस्त्रधारा में SDRF-NDRF टीमें बचाव में जुटीं, 300 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है. इसी बीच देर रात राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई. तेज़ पानी के बहाव से नदी किनारे मौजूद कई दुकानें बह गईं. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. अब तक 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मौके पर SDRF, NDRF और लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं.
बताया जा रहा है कि इस आपदा के कारण आसपास के क्षेत्रों में लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से हर पल अपडेट ले रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
सीएम धामी ले रहें हैं पल पल की अपडेटबता दें कि सीएम धामी राहत और बचाप कार्य की पल पल की अपडेट ले रहें हैं.इस बीच सीएम सिंह धामी ने कहा, “देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”
वहीं, बदल फटने की इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फो पर बात की है और घटना की जानकारी ली है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, “दोनों नेताओं ने हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया और इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी तरह खड़ी है.”
आपदा प्रबंधन सचिव ने क्या बताया?आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, “देहरादून में सहस्त्रधारा और माल देवता तथा मसूरी से भी नुकसान की खबरें मिली हैं. देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है.” उन्होंने बताया कि टीमें प्रभावित इलाकों में रेस्कयू के काम में लगी हुई हैं, जबकि 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
DM ने संभाली कमान, स्कूलों में छुट्टी का ऐलानघटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारीसविन बंसल ने कमान संभाली. उनके निर्देश के बाद SDM कुमकुम जोशी रात में ही मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल पर जिला प्रशासन का बचाव और राहत अभियान जारी है. इस दौरान पानी से कुछ दुकानें बह गईं हैं. जिला प्रशासन ने रात में ही आस-पास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था. इस दो लोगों के लापता होने खबर समाने आई है, जिनकी तलाश की जारी रही है. वहीं, एहतियातन जिलाधिकारी देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.
ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी उफान परवहीं, देहरादून में बादल फटने से आए पानी के बाद से ऋषिकेश में आज सुबह से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नदी का पानी हाईवे तक जा पहुंचा है. वहीं इसी बीच चंद्रभागा नदी में तीन लोगों के फंसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने इनका रेस्क्यू किया है.
लाखों का नुकसान, अनहोनी टलीभारी बारिश की घटना के बाद आए पानी से खिलौनों की तरह सड़क पर ही कई गाड़ियां बहती हुई नजर आईं. वहीं, देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे के पास स्थित फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया. राजधानी देखरादून में भारी बारिश के बाद से तमसा नदी उफान पर है. उधर टपकेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में 1 से 2 फीट मलबा जमा हो गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना से इलाके में लाखों का नुकसान हुआ है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

38 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

47 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

1 hour ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago