Categories: hindiUttarakhand

डूबते को तिनके का सहारा, सैलाब में टहनी पकड़कर दूर से बहता हुआ आ रहा था, बचा ली गई जान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में कल रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। इस बीच उत्तराखंड से कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति सेलाकुई की आसन नदी में बहकर आ गया। तेज धारा के बीच वह किसी तरह झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा और मदद के लिए पुकारता रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
पोल पर चढ़ा शख्सइसके अलावा एक और भी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ दिख रहा है। ये घटना भी देहरादून के पास की बताई जा रही है। यहां अचानक बारिश की वजह से सैलाब आ गया। ऐसे में लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए जो भी दिखा, उन्होंने उसका सहारा लिया।
मसूरी में भी तबाहीआपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, ‘‘देहरादून में सहस्त्रधारा और माल देवता तथा मसूरी से भी नुकसान की खबरें मिली हैं। देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीम राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, और 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सीएम ने दिया बयानसीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल देर रात देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण कुछ दुकानों के क्षतिग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।’

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago