उत्तरकाशी हिना मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।
आज दिनांक 30 जून 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हिना मार्ग पर एक मोटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त व्यक्ति अपने वाहन संख्या UK-07F-8457 से अपने गांव की ओर जा रहा था व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था जिसे घायल अवस्था में निकाल कर एंबुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
*व्यक्ति का नाम :–*श्री चंद्रमोहन सिंह पुत्र श्री जयेन्द्र सिंह, उम्र 48 वर्ष**निवासी-* *ग्राम हिना उत्तरकाशी*
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…