SDRF ने दिखाई तत्परता: गुच्चूपानी नदी के बीच फंसे 07 पर्यटकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू – my uttarakhand news

 
देहरादून | आज शाम 16:18 बजे, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गुच्चूपानी में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ पर्यटक वहां फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
 
प्रारंभिक सूचना 03 व्यक्तियों के फंसे होने की थी, किंतु मौके पर पहुँचने के बाद टीम ने पाया कि कुल 07 पर्यटक उफनती नदी और टापू जैसी स्थिति में फंसे हुए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक घबराए हुए थे।
 
SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी सातों व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।
 
*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण:* 
1-रोहित, पुत्र श्री राम कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी डोईवाला।
2-मनीष, पुत्र श्री अशोक कुमार, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलक रोड, ऋषिकेश।
3-सागर थापा, पुत्र श्री तेग बहादुर थापा, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोईवाला।
4-अंकित, पुत्र श्री राकेश कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी चन्द्र विहार, काली चौक।
5-नवजोत, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रेमनगर।
6-सौरभ सिंह, पुत्र श्री रमेश सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बडोवाला, देहरादून।
7-मनीष, पुत्र श्री हरिप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी डोईवाला।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

6 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

7 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

8 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

8 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

9 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

10 hours ago