देहरादून: देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्छुपानी (डाकू की गुफा) में गुरुवार शाम अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 पर्यटक बीच धारा में फंस गए। सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
4:18 बजे आपदा कंट्रोल रूम को मिली सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:18 बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि गुच्चूपानी क्षेत्र में कुछ पर्यटक नदी के बीच फंसे हुए हैं। प्रारंभिक सूचना में 3 लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कुल 7 लोग नदी के बीच टापू जैसी स्थिति में फंसे पाए गए।
सहस्त्रधारा पोस्ट से रवाना हुई टीम
एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उस समय नदी का बहाव तेज था, जिसके कारण सभी पर्यटक घबराए हुए थे और सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा था।
कड़ी मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू
SDRF टीम ने स्थिति का आकलन करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सावधानीपूर्वक सभी पर्यटकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
रेस्क्यू किए गए पर्यटक
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में रोहित (27) निवासी डोईवाला, मनीष (41) निवासी ऋषिकेश, सागर थापा (22) निवासी डोईवाला, अंकित (40) निवासी काली चौक, नवजोत (31) निवासी प्रेमनगर, सौरभ सिंह (27) निवासी देहरादून तथा मनीष (32) निवासी डोईवाला शामिल हैं।
प्रशासन की अपील
गुच्चूपानी और सहस्त्रधारा क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ना सामान्य बात है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे और जलधाराओं के बीच जाने से पहले मौसम और जलस्तर की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…