देवदूत बने SDRF के जवान, नदी में बहे पांच युवकों की ऐसे बचाई जान – Uttarakhand

SDRF soldiers became angels, saved the lives of five youths who were swept away in the riverSDRF soldiers became angels, saved the lives of five youths who were swept away in the riverSDRF soldiers became angels, saved the lives of five youths who were swept away in the riverइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में कटापत्थर के पास यमुना का जल इस तरह अचानक बढ़ने से पांच युवक स्कूटी और बाइक समेत नदी में बह गए। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने पांचो युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया।मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम कटापत्थर में नदी में नहा रहे युवक पानी बढ़ने से बीच टापू में फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और बामुश्किल फंसे युवकों को नदी की तेज लहरों से सुरक्षित निकाला। पानी बढ़ने से युवकों की एक स्कूटी भी बह गई। जबकि मोटरसाइकिल नदी में फंसी हुई है। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर विवेक भंडारी ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ युवक कटापत्थर में पानी बढ़ने पर फंस गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पांच युवक नदी में बीच फंसे हुए थे। पानी बढ़ने के कारण वह वहां से निकल नहीं पा रहे थे।जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने रस्सियों और वोट के सहारे उन्हें बाहर निकाला। कहा कि शाम के समय बांध से पानी छोड़ा जाता है। जिसकी सूचना के रूप में अलार्म भी बजाया जाता है, लेकिन युवक इसके बाद भी पानी में नहाते रहे। अचानक पानी का बहाव तेज होने पर वह टापू में फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने रोहित पुत्र रमेश प्रसाद निवासी दिनकर विहार विकासनगर, अनुज पुत्र अमृतलाल निवासी उदियाबाग विकासनगर, आयुष पुत्र सुन्दरलाल निवासी उदियाबाग, मन्नू पुत्र अरविन्द पाल निवासी बदामावाला व दीपक पुत्र रमेश निवासी दिनकर विहार विकासनगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks