विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टेल रेस टनल में तलाश एवं बचाव अभियान पूर्ण –

 ऋषिकेश, : विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव के लिए चलाया जा रहा अभियान, आज 18 अगस्त 2026 को पूर्ण हो गया है।  जैसा कि पूर्व में सूचित किया गया था, घटना के समय टनल में मुख्य कार्यदायी संस्था HCC द्वारा नियुक्त/तैनात कुल 22 श्रमिकों में से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार  हेतु अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में 7 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी, जबकि 3 श्रमिक लापता थे। इसके पश्चात 15 अगस्त 2026 को एक लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया तथा आज, 18 अगस्त 2026 को शेष दो लापता श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) इस अत्यंत दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करता है। निगम इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घायल श्रमिकों के समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है।  घटना के उपरांत तत्काल राहत एवं बचाव अभियान में NDRF, SDRF, CISF, जिला प्रशासन, THDCIL तथा HCC की संयुक्त टीमों ने निरंतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ दिन-रात कार्य किया। टनल से पानी निकालने, मलबा हटाने तथा खोज एवं बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक संसाधनों और उपकरणों का लगातार उपयोग किया गया।  टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर अभियान की प्रत्यक्ष निगरानी करते रहे तथा सभी संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया।  टीएचडीसीआईएल सभी संबंधित एजेंसियों, राहत एवं बचाव दलों तथा इस कठिन अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करता है।  

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश पौड़ी- आगामी…

51 minutes ago

बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर

बर्मिंघम में प्रीतम भरतवाण के जागर और विवेक नौटियाल व अंजली खरे के लोक गीतों…

1 hour ago

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

6 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

6 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

7 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

7 hours ago