उत्तरकाशी।उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई MBA छात्रा बबीता पांडे की तलाश लगातार सातवें दिन भी जारी है। युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया है तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की विशेषज्ञ टीम को भी खोज अभियान में शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बबीता पांडे 29 मई की रात दयारा बुग्याल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। घटना के बाद से जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
इस बीच मामले ने नया मोड़ लेते हुए पुलिस ने बबीता के साथ ट्रेक पर मौजूद दो दोस्तों हरमनपाल और हरमनप्रीत के खिलाफ शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। बबीता के भाई हर्षित ने अपनी तहरीर में दोनों पर संदेह जताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
महिला ट्रैकर की तलाश के लिए NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) तथा NIM के विशेषज्ञ संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। खोज अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है और दयारा बुग्याल के आसपास के जंगलों, ट्रैकिंग मार्गों और संभावित स्थानों की गहन तलाशी की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले की उच्च स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
परिजन और स्थानीय लोग बबीता की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि खोज अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक युवती का पता नहीं चल जाता।
Post Views: 1
Post navigation
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…