दिनांक 06/06/2026 /09/06/2026 एवं 11/06/2026 को IMA पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान
IMA पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न तिथियों को निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा।
दिनांक 06/06/2026 को समय प्रातः 05.00 से 10.00 बजे तक
दिनांक 09/06/2026 को समय प्रातः 05:00 से 10:00 बजे तक
दिनांक 11/06/2026 को समय प्रातः 05:00 से 11:30 बजे तक
-उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है।
यातायात प्लान
1परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा, तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2 बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा।
3.प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा जायेगा, एवं विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा।
4सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5 देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।
नोट- देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।
Post Views: 1
Post navigation
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…