ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के समीप बैराज स्थित ओम घाट पर सोमवार शाम गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान शुरू कर दिया है, जो देर शाम तक जारी रहा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ऋषिकेश कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ओम घाट पर एक किशोर गंगा में डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम डीप डाइविंग उपकरणों और रेस्क्यू संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन शर्मा (12 वर्ष) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर-29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।
एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल और डाउनस्ट्रीम के संभावित क्षेत्रों में डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। सर्च अभियान लगातार जारी है।
घटनास्थल पर ऋषिकेश पुलिस और जल पुलिस भी मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ का सहयोग कर रही हैं।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…