ऋषिकेश : योगेश डिमरी पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार ! लेकिन फिर भी क्यों उठ रहे पुलिस पर सवाल – myuttarakhandnews.com

बिग ब्रेकिंग :ऋषिकेश में जनहित मुद्दों पर आवाज़ उठाने वाले पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला ! क्या उत्तराखंड में नहीं कोई कानून व्यवस्था ??
ऋषिकेश :कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश क्षेत्र में पत्रकार योगेश डिमरी से हुई मारपीट व जानलेवा हमले की घटना में हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे को घटना के कुछ दिन बात गिरफ्तार कर दिया गया था ।
योगेश डिमरी और साथियों पर हमले में सुनील गांजा और उसके बेटे को नामजद किया गया था ।16 सितंबर 2024 को दूसरा अभियुक्त आयुष वालिया पुत्र सुनील उर्फ गंजा निवासी 55, इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष को इन्द्रानगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया ।
हालाँकि पुलिस गिरफ्तारी को अपनी कामयाबी दिखा रही लेकिन स्थानीय लोगों ने फिर से पुलिस पर सवाल उठाये है ।स्थानीय निवासी और ऋषिकेश में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ टीम का हिस्सा संजय सिंस्वाल लिखते है कि ” हमारे सूत्र बता रहे थे कि घटना के दो दिन के बाद से अभियुक्त आयुष अपने घर पर ही था , सुबह शाम कुत्ते को टहलाने निकलता था ।”
बताते चले कि शराब माफिया सुनील गंजा की बीबी की तरफ से भी योगेश डिमरी , उनके अन्य साथियों सूरी नेगी,अरविंद हटवाल और अन्य के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा लिखवाया गया है ।जिस पर भी ऋषिकेश संघर्ष समिति ने घोर विरोध जताया । उनका कहना था कि पुलिस द्वारा उनकी मुहिम को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है ।इसलिए झूठे मुकदमे लिखवाये जा रहे ।ऋषिकेश में लम्बे समय से अवैध शराब बिक्री हो रही है जिस पर स्थानीय लोग परेशान है और पुलिस पर शराब माफियाओं को पनाह देने के आरोप भी लग रहे है ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago