अजब गजब उत्तराखंड : उत्तराखंड में आये दिन घोटालों की बात सामने आती है ।क्या सरकारी कर्मचारी क्या सफेदपोश नेता सभी के काले कारनामे रोज सुनने को मिलते है ।ऐशे ही एक मामला सामने आया है जहाँ SDM, पटवारी और राजस्व कर्मियों ने ही सरकारी जमीन बेच डाली ।
अब इस मामले में मुख्य आरोपी समेत एसडीएम , कोर्ट के पूर्व कर्मचारियों और पटवारी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
मामला झाझरा में सरकारी जमीन पर सोसाइटी बसाने का है ।मामले में एसआईटी गठित की गयी थी ,जिसमे एसडीएम विकासनगर, कोर्ट के पूर्व कर्मचारी और पटवारी का नाम सामने आया और अब प्रेमनगर थाने में सभी के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
अधिकारी अरुण प्रताप सिंह के द्वारा दी गयी शिकायत में बताया कि अमरजीत ने 2002 में झाझरा की 1.5930 हेक्टेयर जमीन तीन लोगों को बेची , बाद में 2004 में उसी जमीन के दस्तावेज के आधार पर 0.9110 हेक्टेयर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री एक संस्था के नाम कर सरकारी जमीन पर कब्जा दे दिया ।इस मामले बड़े पैमाने पर सरकारी अभिलेखों में भी हेराफेरी की गयी थी, एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरजीत ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया था ।एसआईटी ने यह भीबताया कि जमीन की पहले हुई बिक्री का रिकॉर्ड जानबूझकर देरी से चढ़ाया गया जिससे धोखाधड़ी संभव हुई ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसपर अंतिम फैसला भी आजायेगा ।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…