ऑरेंज अलर्ट पर सख्त निगरानी, सचिव आपदा प्रबंधन ने की समीक्षा – my uttarakhand news

 
सोमवार-मंगलवार को भी भारी मौसम का खतरा, जनपदों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान व बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर हालात की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए सभी जनपदों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों के माध्यम से तुरंत आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि 04 मई, 2026 को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जिलों में, जबकि 05 मई, 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाधित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि अधिकांश बाधित मार्गों को खोल दिया गया है और शेष को जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह मौसम की स्थिति के अनुरूप किया जाए। प्रतिकूल परिस्थितियों में उड़ानों को स्थगित रखने को कहा गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने सभी जनपदों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

1 hour ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

15 hours ago