इमरजेंसी में हंगामा: दून अस्पताल में पत्रकार से अभद्रता, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में – my uttarakhand news

 
ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के महासचिव सोमपाल सिंह से धक्का-मुक्की, पत्रकारों में रोष
देहरादून: राजकीय दून अस्पताल की इमरजेंसी में पत्रकारों के साथ अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक महिला पत्रकार के साथ मोबाइल छीनने और दुर्व्यवहार की घटना के बाद अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी और धक्का-मुक्की के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के महासचिव सोमपाल सिंह एक पत्रकार साथी की पत्नी के उपचार के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि स्कूटी खड़ी करते ही वहां मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मी संदिग्ध अवस्था में थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले की शिकायत अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और समीक्षा बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और इमरजेंसी प्रभारी से रिपोर्ट तलब की है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी में व्याप्त अव्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

3 hours ago

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल –

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…

4 hours ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

15 hours ago