2 जुलाई को सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए विभागों को एक्शन मोड में रहने के निर्देश
देहरादून, । मानसून की दस्तक से पहले गढ़वाल मंडल में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित भारी बारिश और भूस्खलन की आशंकाओं के बीच चारधाम यात्रा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में सभी जिलाधिकारी समन्वित रणनीति के तहत आपदा प्रबंधन की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 2 जुलाई को गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना है।
आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल सहित सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आवश्यक मशीनरी, उपकरण, संसाधन और मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और अन्य संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के पूर्वानुमानों और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई की रणनीति के साथ गढ़वाल मंडल प्रशासन हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…