व्यक्ति ने पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांदी और परिसर में घुसने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत काबू पाया
नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। सुबह लगभग 6:30 बजे एक व्यक्ति पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांद संसद भवन में घुस गया। आरोपी रेलभवन की ओर से दीवार पार कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंचा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।
सुरक्षा में पहले भी चूक के मामलेअगस्त 2024 में भी नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक हुई थी, जब एक युवक रेड क्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांदकर परिसर में घुस गया था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे संसद में प्रवेश करने से पहले ही काबू में कर लिया था। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर पाया गया था।
दिसंबर 2023 में भी सुरक्षा व्यवस्था में कमज़ोरी सामने आई थी। उस दौरान दो संदिग्ध लोकसभा विजिटर गैलरी में कूद गए थे, जिससे कार्यवाही के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। तत्काल सुरक्षाकर्मियों और मार्शलों ने दोनों को काबू में लिया था।
संसद भवन में बार-बार सुरक्षा चूक की यह घटनाएँ चिंता का विषय बन गई हैं और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सतर्कता की घड़ी है।
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…