Categories: hindiUttarakhand

अब मित्र नहीं आक्रामक विपक्ष, तस्वीर बदलने के लिए सरकार पर दनादन छूटेंगे कांग्रेस के तीर – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से कांग्रेस ने अपने आक्रामक रुख और सदन में एकजुटता दिखाकर प्रदेश सरकार को अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मित्र विपक्ष की तोहमत को ठेंगा दिखाते हुए कांग्रेस का अब आक्रामक रूप स्पष्ट नजर आ रहा है। सत्र में उग्र तेवर दिखाने के बाद कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर भी दिखाएगी देगी। इसके लिए कांग्रेस रणनीति तैयार कर रही है।Trending Videosभराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र में विपक्ष के तेवरों से सरकार को सोचने पर विवश किया था। धामी सरकार के लंबे कार्यकाल का जो रिकॉर्ड बना है, उसमें कहीं न कहीं कांग्रेस पर मित्र विपक्ष के आरोप लगते रहे हैं। सरकार भी कई मामलों में नाराज कांग्रेस नेताओं को मनाने में कामयाब थी, लेकिन मानसून सत्र में सरकार कांग्रेस नेताओं की रणनीति को तोड़ नहीं पाई।उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसानैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हुई घटना से आक्रोशित कांग्रेस ने इस बार सरकार की एक नहीं सुनी। कांग्रेस नेता अपने सामूहिक निर्णय पर अडिग रहे। यहां तक कांग्रेस नेताओं ने रात भी सदन में गुजारी। जो उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है।2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एकजुटता मानी जा रही है। कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ हमलावर दिखना चाहती है। जिससे जनता में कांग्रेस का आधार बन सके। मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेताओं को सदन में विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया। इस पर भी कांग्रेस का कोई नेता नहीं माना। सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस नेता भराड़ीसैंण छोड़कर नहीं गए। उनके सभी नेता वहीं डटे हैं। आमतौर पर सरकार की ओर से विपक्ष पर आरोप लगाए जाते थे कि विपक्ष भराड़ीसैंण में नहीं रुकना चाहता है, लेकिन कांग्रेस ने सरकार के इन आरोप का जवाब दिया है।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सदन में कांग्रेस ने सरकार के तानाशाही का विरोध किया। अब सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। पंचायत चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ धन बल व बाहुबल के आधार पर चुनाव जीतने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

10 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

14 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

31 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

38 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

52 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago