स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की संख्या को बढ़ता देख पिछले साल की अपेक्षा स्क्रीनिंग केंद्र की संख्या बढ़ाई है साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में कई जगह पर हेल्थ एटीएम भी लगाए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की संख्या को बढ़ता देख पिछले साल की अपेक्षा स्क्रीनिंग केंद्र की संख्या बढ़ाई है साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में कई जगह पर हेल्थ एटीएम भी लगाए हैं ।
चार धाम यात्रा मेडिकल स्क्रीनिंग
चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं और स्कूलों की छुट्टियों के चलते जून में यह आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ने वाला है स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की संख्या को बढ़ता देख पिछले साल की अपेक्षा स्क्रीनिंग केंद्र की संख्या बढ़ाई है साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में कई जगह पर हेल्थ एटीएम भी
इस साल 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में 27 मई तक जितनी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं ।
इसमें जून के महीने में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है…..बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पिछले साल लगाए गए 50 स्क्रीनिंग पॉइंट के साथ 12 स्क्रीनिंग सेंटर भी बनाए हैं जहां श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है ।
इसके अलावा यात्रा मार्ग में जगह-जगह हेल्थ एटीएम भी लगाए गए हैं जिसकी मदद से श्रद्धालु अपना बीपी, ऑक्सीजन लेवल चैक कर सकते हैं_ सचिव स्वास्थ्य का कहना है कि यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारीयां इस बार पिछले साल की अपेक्षा और भी ज्यादा पुख्ता की है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है ।
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार ने अपनी सभी तैयारियां करने के साथ साथ सभी संबंधित विभागों को इस बात की भी जानकारी दी कि इस साल यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचेंगे_ जिसे देखते हुए सभी विभागों ने अपनी तैयारी को और भी ज्यादा मजबूती देने का प्रयास किया उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा शुरू होने से पहले अन्य राज्यों में उन्हीं की भाषाओं में s.o.p भी जारी की थी जिसमें चार धाम यात्रा में आने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी अन्य राज्य को जारी की गई एस ओ पी का फायदा यात्रा शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को मिला है सचिव स्वास्थ्य आर. राजेश कुमार का कहना है कि अन्य राज्यों को उनकी भाषा में जारी की गई एडवाइजरी से विभाग को यह फायदा मिला है कि जो भी श्रद्धालु यात्रा में आ रहे हैं उनको इस बात की जानकारी है की यात्रा शुरू करने से पहले स्क्रीनिंग जरूरी है उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिनमें 1 लाख 23 हजार श्रद्धालु 50 वर्ष की उम्र से कम है जबकि 82 हजार श्रद्धालु 50 वर्ष की उम्र से ज्यादा हैं उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान 6000 ऐसे यात्री भी मिले हैं जिन्हें उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया गया है कि वह यात्रा करने की स्थिति में नहीं है और अगर फिर भी वह यात्रा करते हैं तो इसमें रिस्क हो सकता है

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

6 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

27 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

48 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago