Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: कैंची धाम मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग, होटलों की तरफ बढ़ रहीं लपटें – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नई दिल्ली। उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित कैंची धाम मंदिर के पास जंगल में भीषण आग लगी है. आग लगातार तेज हवा के साथ फैल रही है. जानकारी के मुताबिक कैंची धाम मंदिर के पास चीड़ के जंगल हैं. इस वजह से भी इस आग पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है.बताते चलें कि तेज हवाओं की वजह से यह आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ती जा रही है. इससे होटल और सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा है.कैंची धाम में पहुंच रही भारी भीड़गौरतलब है कि इन दिनों गर्मी की वजह से स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में इन दिनों कैंची धाम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहां होटलों से लेकर सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.आग लगने के मामलों में बढ़ोतरीकैंची धाम के पास जंगलों में आग ऐसे वक्त में लगी है जब राज्य के अन्य जिलों में आग के मामले अभी शांत भी नहीं हुए. आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में सबसे भीषण आग उन वनक्षेत्रों में लगी है जहां चीड़ के पेड़ हैं. गर्मी का मौसम होने की वजह से कई जंगलों में लीसा निकाला जा रहा है और यहां आग और तेजी से भड़क रही है. उत्तराखंड वन विभाग के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में आग लगने के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं गढ़वाल मंडल में भी आग लगने की काफी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.कुमाऊं और गढ़वाल दोनों के वन क्षेत्र प्रभावितआग लगने से राज्य की अमूल्य वन संपदा खाक हो रही है. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में सबसे अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आई थी जहां फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. इसके अलावा अल्मोड़ा. नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जैसे जिलों के कई जंगली क्षेत्र भी आग की चपेट में आए थे जिनमें से बागेश्वर और चंपावत के अधिकांश इलाकों में आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं गढ़वाल मंडल की बात करें तो यहां नरेंद्र नगर, उत्तरकाशी, मसूरी, कोटद्वार, टिहरी गढ़वाल, गोपेश्वर, रूद्रप्रयाग जैसे कई वन्यक्षेत्र आग की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से कुछ जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया है जबकि कुछ जगहों पर अभी भी आग धधक रही है. उत्तराखंड वन विभाग के मुताबिक, आग लगने से 749.6375 रिजर्व फॉरेस्ट एरिया (हेक्टेयर) प्रभावित हुआ है.गर्मी और आगजनी के बढ़ते मामलेइन दिनों उत्तर भारत में गर्मी का मौसम है और आए दिन देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं. बीते दिन गुजरात के राजकोट और राजधानी दिल्ली के विवेक बिहार स्थित बेबी केयर सेंटर में भी लगी आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

35 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

55 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago