ग्राफिक एरा के वीसी प्रियदरंजन अवार्ड के लिए चयनित – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share0

Advertisement

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को प्रियदरंजन रे मेमोरियल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए उनका चयन इण्डियन केमिकल सोसायटी ने किया है।यह पुरस्कार रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाता है। डॉ. नरपिंदर सिंह को केमिकल साइंसेज, इंजीनियरिंग और केमिकल एंड एलाइड इंडस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व के शीर्ष एक प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. सिंह के नाम 3 पेटेंट, 30,000 से ज्यादा साइटेशन और 416 पब्लिकेशन जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। 36 वर्षों के सफल करियर में डॉ. सिंह ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का नेतृत्व और 35 पीएचडी का निर्देशन किया है।डॉ. नरपिंदर सिंह को जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर में आयोजित रसायनज्ञों के वार्षिक सम्मेलन समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks