हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महीने की नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया होगा। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है। 10-15 दिन पुराने शव से बदबू उठने पर लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। शव किसने फेंका है, इस संबंध में जांच की जा रही है।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…