Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून| उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में मतदान किए जाएंगे. जिसको लेकर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मतदान के दिन 19 अप्रैल को राज्य में सार्वजनिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी किया है. उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 81 लाख 67 हजार 568 और सर्विस मतदाताओं की संख्या 93 हजार 962 हो गई है. 82 हजार से ज्यादा नए मतदाताओं को जोड़ा गया है.उत्तराखंड सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के तहत प्रदेश के उद्योग इकाई, समस्त शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कारखानों पर एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस आदेश से सरकार प्रदेश में वोट प्रतिशत बढ़ाने की एक प्रयास कर रही है.वहीं, इस बार उत्तराखंड में 81 लाख 67 हजार 568 मतदाता मतदान में भाग लेंगे. जबकि 93 हजार 962 वोटर्स सर्विस मतदाताओं के रूप में वोट करेंगे. 9 नवंबर 2022 को जारी अंतिम निर्वाचक नामावली की तुलना में 27 जनवरी को जारी किए गए अंतिम निर्वाचक नामावली में 82 हजार 080 मतदाता बढ़ गए हैं.मंगलवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अवकाश के आदेश के जरिए निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट, 1881 (1881 का एक्ट संख्या-26) की धारा 25 से प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, राज्य में अवकाश लागू किया जा सकता है. ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय स्तर पर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि मतदाता, मतदान के लिए इसका लाभ उठा सकें.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…