20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, 3.5 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ
ऋषिकेश। आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 20 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री के सफल पांच वर्ष के कार्यकाल पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने एकीकृत रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया।
विशाल स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1009 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। इनमें 212 हड्डी रोगी, 70 स्त्री रोगी तथा 81 नेत्र, नाक एवं कान संबंधी मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 13 बच्चों का टीकाकरण, 15 आयुष्मान कार्ड, 20 आभा कार्ड, 95 एक्स-रे, 70 रक्त जांचें तथा आयुष विभाग द्वारा 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। वहीं 23 दिव्यांग प्रमाण-पत्रों के ऑनलाइन पंजीकरण भी किए गए।
समाज कल्याण विभाग ने विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन के 75 प्रकरणों को मौके पर स्वीकृति प्रदान की, जबकि 10 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए। शिविर में 280 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम, पशुपालन एवं लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों ने 1200 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्कृष्ट लघु उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सहकारिता विभाग के अंतर्गत पंजीकृत पांच स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं का जापान में लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर रोजगार के लिए चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी विभाग के उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…