देहरादून, : कीवे इंडिया ने आज अपने अब तक के सबसे उन्नत इलेक्ट्रिक स्कूटर कीवे हाइपवोल्ट-आर को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के प्रीमियम परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश किया है। दमदार प्रदर्शन के साथ रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हाइपवोल्ट-आर आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और स्मार्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन मेल है।
इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,99,000 रखी गई है। यह क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। ग्राहक कीवे इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मात्र ₹5,000 देकर इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
हाइपवोल्ट-आर को पारंपरिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों से कहीं बेहतर राइडिंग अनुभव देने के लिए विकसित किया गया है। इसकी तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स, शानदार एक्सीलरेशन और स्मूद पावर डिलीवरी इसे भारत के सबसे रोमांचक इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है। स्कूटर में 5 केडब्ल्यूएच की डुअल बैटरी आर्किटेक्चर दी गई है, जो आईडीसी-प्रमाणित 180 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसमें पैरेलल रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिन्हें वाहन के भीतर या बाहर दोनों जगह आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इन-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा के साथ बैटरी लगभग 3 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जिससे चार्जिंग का समय कम होता है और सुविधा बढ़ती है।
हाइपवोल्ट-आर में मिड-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दिया गया है, जो 12 kw पीक पावर जनरेट करता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और 115 किमी/घंटा की अधिकतम गति हासिल करता है। साथ ही इसमें 30 डिग्री ग्रेडेबिलिटी की क्षमता भी है। राइडर्स अपनी जरूरत के अनुसार ईसीओ और स्पोर्ट्स स्पोर्ट राइडिंग मोड चुन सकते हैं।
राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई इंटेलिजेंट राइडर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी दी गई हैं। इनमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डुअल-चैनल एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर रिवर्स कैमरा शामिल हैं, जो हर तरह की सड़क और ट्रैफिक परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
राइडिंग कम्फर्ट के लिए स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। 130 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 14-इंच अलॉय व्हील्स और आगे 100/80 तथा पीछे 120/70 सेमी-स्लिक टायर्स भारतीय सड़कों पर बेहतर ग्रिप और स्थिरता सुनिश्चित करते हैं।
इस लॉन्च पर कीवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, विकास झाबाख ने कहा, “हाइपवोल्ट-आर भारत में कीवे की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ग्राहक केवल हाइपवोल्ट-आर के जरिए हमने ऐसा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया है, जो शानदार एक्सीलरेशन, इंटेलिजेंट राइडर टेक्नोलॉजी और बेहतरीन यूज़ेबिलिटी प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि यह भारत में परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर लोगों की अपेक्षाओं को नई दिशा देगा।”
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…