Subscribe for notification

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, मसूरी में जमी झील,कोहरे का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को प्रदेशभर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मसूरी में पाले से जमी झील
मसूरी में कड़ाके की ठंड और पाले का असर साफ दिखाई दे रहा है। अटल उद्यान में स्थित झील पूरी तरह जम गई है। रात के समय तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण सड़कों पर पाले की परत जम रही है और कई जगह नलों का पानी भी जम रहा है। आसपास के अन्य पहाड़ी इलाकों में भी पाला लोगों के लिए परेशानी बन रहा है।
देहरादून में दिन में राहत, रात में बढ़ी ठिठुरन
राजधानी देहरादून में दिन के समय धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात होते ही तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ जा रही है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरिद्वार में सीजन का सबसे ठंडा दिन
हरिद्वार में रविवार को इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
तापमान में लगातार गिरावट
प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 1.5 डिग्री और नई टिहरी में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण ठंड और गलन बढ़ रही है।
कोहरा और पाले की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार और उधमसिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

3 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

4 hours ago