Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के पॉश इलाके से सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ किया गया है. पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मिलकर मौके पर से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हल्द्वानी के हीरा नगर इलाके के एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ किया गया है. इस छापेमारी में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया. वहीं मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई.एसएसपी ने बतायानैनीताल शहर के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि शहर के एक पॉश इलाके हीरानगर में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियां चल रही थीं. 16 नवंबर की शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मिलकर प्रगति मार्केट स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारा और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.मुख्य सरगना भी गिरफ्तारइस कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक महिला रैकेट की मुख्य सरगना है. जबकि दोनों पुरुष ग्राहक थे. जांच में यह सामने आया कि रैकेट की सरगना महिला ही मकान को किराये पर लेकर देह व्यापार चला रही थी. पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और मुखानी थाना क्षेत्रों के निवासी हैं. यह कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी मंजू ज्याला के नेतृत्व में की गई है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरणएएचटीयू और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण निम्नलिखित है.1. सुमन राजपूत w/o प्रेमपाल राजपूत (सरगना)2. सीमा W/O सूरज3. गीता शर्मा W/O गणेश दत्त शर्मा4. देव सिंह पुत्र किशन सिह5. मौ0 फिरास S/O मौ0 यूसूफपूछताछ में पता चला है कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है. तो वहीं मो0 फ़िरास ग्राहकों को लाने का काम तथा अन्य अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया है.
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…