दर्शकों का सिनेमाघरों तक लौटना शुरू होते ही सिनेमा का असली धमाल शुरू हो चुका है। शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन वो कर दिखाया है जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक कोई फिल्म नहीं कर सकी। फिल्म के हिंदी संस्करण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन में शाहरुख खान की ही फिल्म ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के तमिल और तेलगू संस्करणों ने भी रिलीज के पहले दिन बेहतरीन कमाई की है।
एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन से करिश्मा दिखाती रही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयन तारा और विजय सेतुपति स्टारर निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘जवान’ के तमिल और तेलुगु संस्करणों दोनों की पहले दिन की कमाई पांच-पांच करोड़ रुपये रही है।
शाहरुख खान और गौरी खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘जवान’ करीब 350 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और अपनी लागत के 20 फीसदी से ज्यादा की कमाई पहले ही दिन करके इसने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से पसंद किया है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही वीकएंड में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी। देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के नाम रहा है। इस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण थीं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने ही हिंदी सिनेमा बनाम साउथ सिनेमा के कंपटीशन में पहली बार एक बड़ी लकीर भी खींची थी।
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…